फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation: 11,514 PDA reserved posts for general category

आरोप : 11,514 पीडीए आरक्षित पद सामान्य वर्ग को

Fri, 14 Aug 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Allegation: 11,514 PDA reserved posts for general category
रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे विश्वकर्
सोनभद्र। सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में हुई 22 भर्ती परीक्षाओं में पीडीए वर्ग के लिए आरक्षित 11,514 पद सामान्य वर्ग से भर दिए गए हैं। विश्वकर्मा ने इसे पीडीए वर्ग के साथ बड़ा धोखा बताया। रॉबर्ट्सगंज में एक प्रेस वार्ता में विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने मध्यम व कुटीर उद्योगों के बंद होने से रोजी-रोटी के संकट का जिक्र किया। उन्होंने पीडीए वर्ग (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के उत्पीड़न और अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया। अपराधियों और पुलिस की मिलीभगत से हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई न होने की बात कही। पूर्व मंत्री ने फर्जी मुठभेड़, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस हिरासत में मौतों को लेकर भी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed