फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Approval letters and keys for Chief Minister's housing units handed over on the 31st.

Sonebhadra News: 31 को मिले मुख्यमंत्री आवास के स्वीकृति पत्र व चाबी

Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Approval letters and keys for Chief Minister's housing units handed over on the 31st.
करमा। विकास खंड करमा के सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 31 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी वितरित की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी और बीडीओ गुरु शरण श्रीवास्तव ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चाबी सौंपते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। खंड विकास अधिकारी गुरु शरण श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को लाभ मिल सके। एडीओ आईएसबी अनंत सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। एडीओ पंचायत अंशुमान सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed