घोरावल। नगर स्थित वृंदावन गार्डेन में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार रात सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री श्री रविशंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संस्था की ओर से आरएसवीसी के माध्यम से संचालित ग्रामीण विकास गतिविधियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि बरौधि, मझीगवा चौहान, वीरखुर्द, बहेरी, ढेढ़ी, धरसड़ा, मरसड़ा, नौगई, लक्ष्मनपुर और भवना सहित 10 गांवों में नवचेतना कार्यक्रम, सत्संग, ग्रामीण सर्वे और ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण और पोषण सुरक्षा के उद्देश्य से सहजन के पौधों का निशुल्क वितरण कर उनके रोपण व संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विनय कुमार पांडेय, प्रमिला देवी, रिंकू कुमार, कृष्ण कुमार, महेश पांडेय, पवन कुमार, आकाश कुमार सिंह, अवधेश कुमार पाठक, रजनीश कुमार, सुनील पाठक, रमेश चंद्र शर्मा, हरि प्रकाश वर्मा, वंशी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन योग प्रशिक्षक लक्ष्मीचंद्र ने किया।