फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife left for her parents' home after a tiff; husband's body found hanging the next morning.

Sonebhadra News: नाराज होकर पत्नी गई मायके, अगली सुबह फंदे से लटकता मिला पति का शव

Fri, 31 Jul 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wife left for her parents' home after a tiff; husband's body found hanging the next morning.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अधवार में नाराज होकर पत्नी के मायके चले जाने के अगले ही दिन गोपाल चौहान (65) का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब बृहस्पतिवार की सुबह धान रोपाई के लिए मजदूर उसे बुलाने के लिए पहुंचे। देर तक आवाज देने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला तो खिड़की से झांकने पर अंदर फंदे पर शव लटकता दिखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताते हैं कि अधवार निवासी गोपाल की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। दो बेटियां हैं, जिनकी भी शादी हो चुकी है। कोई बेटा नहीं था। उन्होंने दूसरी शादी कर रखी थी। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की शाम गोपाल और उनकी दूसरी पत्नी के बीच मायके जाने के मसले पर जमकर कहासुनी हुई। उन्होंने उसे काफी रोकने का प्रयास किया लेकिन वह चली गई। उसके बाद से वह घर में अकेले थे। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दूसरे मजदूर धान रोपाई के लिए बुलाने पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। पहले देर तक आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से कमरे में झांका तो तो पता चला कि पंखे के हुक में लगे गमछे के फंदे से उनका शव लटक रहा है। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी राम स्वरूप वर्मा के मुताबिक जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पीएम रिपोर्ट में जो स्थिति सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed