{"_id":"6a7a36cdd261f38aee0a01e7","slug":"binas-team-emerged-as-the-overall-cluster-champion-khadia-and-anpara-secured-the-second-spot-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-151257-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीना की टीम बनी ओवरऑल क्लस्टर चैंपियन, खड़िया और अनपरा दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीना की टीम बनी ओवरऑल क्लस्टर चैंपियन, खड़िया और अनपरा दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का खेल और संस्कृति के अनूठे संगम के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। दूसरे दिन खेल स्पर्धाओं के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही 1500 मीटर दौड़ भी मुख्य आकर्षण रही। प्रतियोगिता के अंत में घोषित ओवरऑल क्लस्टर चैंपियनशिप के नतीजों में डीएवी बीना ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर क्लस्टर विजेता होने का गौरव हासिल किया। वहीं डीएवी खड़िया और डीएवी अनपरा संयुक्त रूप से प्रथम उपविजेता घोषित किए गए। मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा ने द्वितीय उपविजेता का स्थान अपने नाम किया। इस भव्य समारोह को और अधिक जीवंत बनाने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर अतिथियों के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, महाप्रबंधक इं. निखिल चतुर्वेदी, इं. एके राय, अधीक्षण अभियंता जेके मिश्रा, एलएमसी सदस्य अनुराग मिश्रा, मैनेजर डीएवी ओबरा दीपा शरन, डीएवी बीना के प्रिंसिपल एके शर्मा, डीएवी ओबरा के प्रिंसिपल संजय कुमार पांडेय, परासी की प्रिंसिपल रचना दुबे, औड़ी की हेड सुनीता मिश्रा, डीएवी ओबरा विद्युत के हेड हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।