{"_id":"6a7a3752acacfaabac080575","slug":"darkness-due-to-non-functional-streetlights-poses-a-risk-of-accidents-on-the-highway-at-night-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-151233-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: स्ट्रीट लाइटों का अंधेरा, रात में हाईवे पर हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: स्ट्रीट लाइटों का अंधेरा, रात में हाईवे पर हादसे का खतरा
विज्ञापन
उरमौरा ढाबा के पास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर से होकर गुजरने वाले वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रात में सफर करने वालों की मुश्किल बढ़ गईं हैं। सड़क को रोशन करने के लिए लगाए गए पथ प्रकाश के इंतजाम कई जगह खुद अंधेरे में हैं। नगर पालिका की 54 और फ्लाईओवर पर उपसा की 10 लाइटें बंद पड़ी हैं। कहीं दो तो कहीं तीन और चार खंभों की लाइटें एक साथ खराब हैं। कई स्थानों पर खंभे जमींदोज होने के बाद दोबारा लगाए तक नहीं गए हैं। इससे राजमार्ग के कई हिस्सों में रात होते ही अंधेरा छा जाता है और हादसे का खतरा बना रहता है। रविवार रात संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सर्किट हाउस से फ्लाईओवर होते हुए चंडी तिराहा और फिर शाहगंज रजवाहा तक राजमार्ग की पथ प्रकाश व्यवस्था की पड़ताल की। इस दौरान कई स्थानों पर लाइटें बंद मिलीं। कुछ जगहों पर लगातार कई खंभों की लाइटें एक साथ खराब थीं। अंधेरे हिस्सों से गुजरने वाले दोपहिया चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी होती दिखी। नगर पालिका की ओर से कीर्ति पॉली हॉस्पिटल से उरमौरा ढाबा होते हुए सर्किट हाउस तक करीब 150 खंभे लगाए गए हैं। इन पर करीब 300 लाइटें लगी हैं। पड़ताल में उरमौरा ढाबा से कलक्ट्रेट मोड़ तक ही 13 खंभों पर लगी 26 लाइटें बंद मिलीं। उरमौरा ढाबा के पास तीन खंभों की लाइटें खराब थीं, जबकि एक खंभा जमीन पर गिरा पड़ा था। कलक्ट्रेट मोड़ पर चार खंभों की लाइटें बंद मिलीं। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास एक खंभे की दोनों लाइटें खराब थीं। भेलाही बंधी के पास चार खंभों की लाइटें एक साथ बंद मिलीं। यहां एक खंभा जमींदोज होने के बाद अब तक दोबारा नहीं लगाया गया है। सर्किट हाउस के आसपास भी पथ प्रकाश की कई लाइटें खराब मिलीं। इस तरह उरमौरा ढाबा से सर्किट हाउस तक कुल करीब 25 खंभों पर लगी लाइटें खराब मिलीं। इनमें जमींदोज हुए चार खंभे भी शामिल हैं। इसके अलावा चंडी तिराहा से शाहगंज रजवाहा तक नगर पालिका ने 23 खंभों पर लाइटें लगाई हैं। चंडी तिराहा के पास दो खंभों पर लगी चार लाइटें खराब मिलीं। इस तरह पड़ताल में राजमार्ग पर नगर पालिका की करीब 27 खंभों पर लगी 54 लाइटें बंद पाई गईं। मार्ग को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए लगाई जाने वाली तिरंगा झालर भी कई खंभों पर नहीं लगी है। अधिकांश खंभों पर लगी तिरंगा झालर भी खराब हो गई है।
--
फ्लाईओवर पर उपसा की 10 लाइटें भी बंद :
चंडी तिराहा से कीर्ति पॉली हॉस्पिटल तक करीब तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर उपसा की ओर से पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई है। फ्लाईओवर पर करीब 100 खंभे लगाए गए हैं। इनमें पांच खंभों पर लगी 10 लाइटें बंद मिलीं। सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार पहले 17 खंभों की लाइटें खराब थीं। इनमें से कई की मरम्मत करा दी गई है। शेष लाइटों की भी जल्द मरम्मत कराने का दावा किया गया है।
--
हाल में लगीं, फिर भी 13 से अधिक लाइटें खराब
बढ़ौली चौक से कचहरी तिराहा होते हुए महिला थाना तिराहा तक नगर पालिका की ओर से हाल में पथ प्रकाश की लाइटें लगाई गई हैं। इनमें 13 से अधिक लाइटें खराब हो चुकी हैं। कुछ लंबे समय से बंद हैं, जबकि कुछ हाल में खराब हुई हैं। इसी तरह बढ़ौली चौक से मेन मार्केट, मेन चौक, चंडी तिराहा और पन्नूगंज मार्ग पर लगी कई लाइटें भी खराब हैं। नगर के प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी लाइटों के कारण रात में लोगों को अंधेरे से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खराब पड़ी पथ प्रकाश की लाइटों को चिह्नित कराते हुए सही कराया जा रहा है। सभी लाइटें जल्द ठीक करा दी जाएंगी। जमींदोज हुए खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। - मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।