फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of youth who went fishing found in Rihand Reservoir

Sonebhadra News: मछली मारने गए युवक का रिहंद जलाशय में मिला शव

Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who went fishing found in Rihand Reservoir
बीजपुर के सिरसोती गांव में एक युवक की रिहंद जलाशय में डूबने से मौत पर लगी भीड़। स्रोत जागरूक पा
बीजपुर। थानाक्षेत्र के सिरसोती गांव निवासी कामेश्वर सिंह (24) का शव सोमवार देर शाम रिहंद जलाशय में मिला। वह रविवार शाम साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था और इसके बाद से लापता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सिरसोती निवासी कामेश्वर सिंह गोंड रविवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ रिहंद जलाशय में मछली पकड़ने गया था। श्मशान घाट के पास वह साथियों से कुछ दूरी पर पानी में उतर गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर साथियों ने उसकी तलाश की और आवाज लगाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पहले साथियों को लगा कि वह घर लौट गया होगा, लेकिन घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार को भी युवक का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर तलाश कराई। बाद में सिंगरौली (बैढ़न) से गोताखोर और मिर्जापुर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। देर शाम गोताखोरों ने जलाशय से युवक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एनटीपीसी रिहंद स्थित धनवंतरि चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed