फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Broad-daylight theft at a teacher's home; jewelry and cash worth lakhs stolen.

Sonebhadra News: शिक्षिका के घर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के गहने और नकदी उड़ाए

Tue, 14 Jul 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Broad-daylight theft at a teacher's home; jewelry and cash worth lakhs stolen.
अनपरा के डब्ल्यूआईई आवासीय परिसर में दिनदहाड़े चोरी के बाद बिखरा सामान। स्रोत जागरूक पाठक
रेणुसागर। अनपरा थाना अंतर्गत डब्ल्यूआई कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। डब्ल्यूआई कॉलोनी निवासी राजीव नयन सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय राजीव नयन सिंह घर से बाहर थे। उनकी पत्नी अवंतिका सिंह अध्यापक हैं। वह स्कूल गईं थीं। बेटी भी स्कूल में थी। दोपहर करीब दो बजे अवंतिका सिंह बेटी के साथ घर लौटीं तो देखा कि ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर की जांच करने पर गहने और नकदी गायब मिले। अवंतिका सिंह के अनुसार छह सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन और लगभग पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोर घर के पीछे की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने आराम से पूरे घर की तलाशी ली और कीमती सामान लेकर भाग गए। चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed