सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Buildings within the Dibulganj Hospital complex are dilapidated; roofs leak, and no repairs have been carried out.

Sonebhadra News: डिबुलगंज अस्पताल परिसर के भवन जर्जर, छतों से टपकता है पानी, मरम्मत नहीं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Buildings within the Dibulganj Hospital complex are dilapidated; roofs leak, and no repairs have been carried out.
अनपरा नगर के डिबुलगंज ​स्थित संयुक्त चिकित्सालय परिसर में खंडहर पड़ा आवास। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बनाए गए सरकारी आवास मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। छतों से पानी टपक रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है और कमरों में करंट उतरने की शिकायत है।
Trending Videos

खराब स्थिति के कारण चिकित्सक अस्पताल परिसर में नहीं रहते, जिससे इमरजेंसी में मरीजों को समय पर डॉक्टर नहीं मिल पाते।
वर्ष 1989 में 100 बेड के इस संयुक्त चिकित्सालय की स्थापना ऊर्जांचल क्षेत्र को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से की गई थी। चिकित्सकों के लिए दो ब्लॉकों में आठ आवास, मेडिकल स्टाफ के लिए 25 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 12 आवास बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के बाद से नियमित मरम्मत नहीं होने के कारण अधिकांश भवन जर्जर हो गए हैं। परिसर में जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
बरसात में पानी आवासों में भर जाता है और छतों से सीपेज के कारण कमरों में लगातार पानी टपकता है। तीन दशक पुरानी भूमिगत वायरिंग भी खराब हो चुकी है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार जर्जर आवासों के कारण कोई भी डॉक्टर परिसर में नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed