सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Third Accused in Rajesh Murder Case Arrested Near Khuthan Bypass

Sonebhadra News: राजेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी खुटहां बाईपास के पास से गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Third Accused in Rajesh Murder Case Arrested Near Khuthan Bypass
विज्ञापन
घोरावल। पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव की हत्या में वांछित आरोपी अशोक गोंड उर्फ अशोक मांझी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे खुटहां मोड़ बाईपास पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 दिसंबर को खुटहा बाइपास पर ट्रक ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी थी। इस घटना में कार चला रहे पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हुई थी, मगर विवेचना के दौरान सुनियोजित तरीके से हत्या की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र अनुराग पाल का अपहरण कर हत्या करने के मामले में राजेश यादव मुख्य आरोपी था। वह जमानत पर बाहर था। इसी रंजिश में मंगल पाल, उसके रिश्तेदार अभय पाल और अशोक गोंड उर्फ अशोक मांझी ने ट्रक से टक्कर मारकर राजेश की जान ली थी।
मामले में मंगल और अभव को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अशोक ने बताया कि वह मंगल पाल के कहने पर योजना में शामिल हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed