सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP Mahila Morcha burns effigy of SP MP.

Sonebhadra News: भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद का पुतला फूंका

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burns effigy of SP MP.
रॉबर्ट्सगंज में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला फूंकती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित बयान देने के विरोध में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता कचहरी परिसर के पास एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और इसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि देश की नारी शक्ति और जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। प्रदर्शन में जिला मंत्री सुषमा सिंह गोंड, गुड़िया त्रिपाठी, वंदना वर्मा, तारा देवी, रीता गुप्ता, सरोज केशरी, रंजना चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed