{"_id":"69dbde5bbb7d5b8c540f193c","slug":"bustle-returns-to-the-utensil-market-demand-for-gift-packs-and-kitchen-sets-rises-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-144805-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बर्तन बाजार में लौटी रौनक, गिफ्ट \nपैक और किचन सेट की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बर्तन बाजार में लौटी रौनक, गिफ्ट पैक और किचन सेट की बढ़ी मांग
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर में बर्तन की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। खरमास के बाद शादी-विवाह का लगन शुरू हो रहा है। लगन शुरू होने से पहले बर्तन बाजार में रौनक लौटने लगी है। शादी-विवाह की तैयारियों को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
खासकर गिफ्ट पैक और किचन सेट की मांग बढ़ी है, इससे बाजार में चहल-पहल नजर आने लगी है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग धातुओं के बर्तन खरीद रहे हैं।
बाजार में पीतल के बर्तन 800 से 900 रुपये प्रति किलो, फूल (फैंसी) बर्तन 1000 से 1200 रुपये, स्टील के बर्तन 200 से 400 रुपये और एल्युमिनियम के बर्तन करीब 400 रुपये की दर से बिक रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर के बर्तन कारोबारी दीपक सोनी का कहना है कि लगन शुरू होने से पहले ही बाजार में अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। शादी-विवाह के सीजन में लोग गिफ्ट देने के लिए बर्तन को प्राथमिकता देते हैं। इस बार भी किचन सेट और आकर्षक पैकिंग वाले गिफ्ट आइटम की मांग ज्यादा है।
रविवार को अवकाश के दिन भी लोग दुकानों पर बर्तन की खरीदारी करते नजर आए। बर्तन कारोबारी रमेश केशरी ने बताया कि जैसे-जैसे लगन नजदीक आएगा, बिक्री में और तेजी आएगी। ग्राहकों की मांग के अनुरूप वह बर्तन मंगा रहे हैं। संवाद
Trending Videos