सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father-in-law riding bike dies after colliding with cart; son-in-law injured.

Sonebhadra News: ठेले से टकराकर बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law riding bike dies after colliding with cart; son-in-law injured.
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चंदपुरवा गांव के पास कर्मनाशा कट नहर पर शनिवार की रात में एक ठेले से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार कांता चेरो (58) की मौत हो गई। वहीं उनका दामाद नंदलाल चेरो (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।
Trending Videos

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिलहट गांव के रहने वाले कांता चेरो शनिवार की रात में मांची थाना क्षेत्र के काशी गांव निवासी दामाद नंदलाल चेरो के साथ बाइक से सिलहट से किरहुलिया बैरियर की ओर जा रहे थे। रात में करीब 8 बजे सामने से भूसा लादकर आ रहे ठेले से उनकी बाइक टकरा गई, इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए। जहां से कांता चेरो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात में कांता की मौत हो गई। वहीं नंदलाल चेरो का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन शव को घर ले गए। पन्नूगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed