{"_id":"69dbe41428b9f263ab009083","slug":"water-tax-in-churk-increased-from-rs-30-to-rs-50-but-water-crisis-persists-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-144795-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुर्क में जल कर 30 से बढ़कर 50 रुपये, पर पानी का संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुर्क में जल कर 30 से बढ़कर 50 रुपये, पर पानी का संकट बरकरार
विज्ञापन
चुर्क नगर पंचायत के गुरमा क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भरता रहवासी। स्रोत स्वयं
- फोटो : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों एवं परिजन ने एटा शिकोहाबाद मार्ग पर लगा दिया जाम। संवाद
विज्ञापन
चुर्क। आदर्श नगर पंचायत चुर्क में जल संकट के बीच जल कर बढ़ाए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां नगर के वार्ड नंबर छह और अन्य इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी शुरू होते ही इन इलाकों में पानी की कमी हो गई है।
वहीं नगर पंचायत ने जल कर 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसे इसी माह से लागू भी कर दिया गया। नगरवासियों ने जल कर मूल्य बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए नगर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है।
चुर्क नगर पंचायत में करीब 12 हजार की आबादी है। 10 वार्ड वाले इस नगर पंचायत में चुर्क क्षेत्र में आठ वार्ड पड़ते हैं, जबकि दो वार्ड गुरमा में पड़ता है। वार्ड नंबर छह के साथ ही कई अन्य इलाकों में अभी तक पाइप लाइन केे जरिये पानी आपूर्ति नहीं हो रही है।
इन इलाकों में अभी कनेक्शन नहीं हुआ है। यहां के लोग हैंडपंप से पानी भरते हैं। बरसात और ठंड में पानी का स्तर ऊपर होने से पानी की समस्या नहीं होती है, लेकिन गर्मी बढ़ने पर हैंडपंप भी पानी देना छोड़ देते हैं। ऐसे में इन इलाकों में पीने के पानी की समस्या बढ़ जाती है। जिन इलाकों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति होती है, वहां समय घटा दिया जाता है।
टैंकर से पानी की आपूर्ति भी कभी-कभी होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में कई दिनों तक नलों में पानी नहीं आता, इससे लोगों को हैंडपंप या अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
ऐसे में जलकर बढ़ोतरी को लेकर लोगों में नाराजगी स्वाभाविक है। आरोप है कि बिना सुविधा सुधारे सिर्फ राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
Trending Videos

चुर्क नगर पंचायत के गुरमा क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भरता रहवासी। स्रोत स्वयं- फोटो : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों एवं परिजन ने एटा शिकोहाबाद मार्ग पर लगा दिया जाम। संवाद