विंढमगंज/चोपन। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज और जुगैल थाना पुलिस ने रविवार को शांति भंग की आशंका में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। विंढमगंज में जमीन विवाद के मामले में सात को पकड़ा गया तो जुगैल में नौ आरोपियों का चालान किया गया। विंढमगंज एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुड़ीसेमर गांव में भूमि विवाद के मामले में राजाराम कुशवाहा की तहरीर पर दीवार तोड़कर रास्ता बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में शिवकुमार कुशवाहा उसके भाई विजय कुशवाहा, पुत्र रमाशंकर कुशवाहा, प्रदोष कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा पुत्र शिव कुमार कुशवाहा, कमलेश पासवान और मंदीप पासवान के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। वहीं जुगैल थाना पुलिस ने अलग-अलग विवादों में नौ लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की। इनमें महिला से विवाद के मामले में जुगैल के अंबेडकरनगर टोला निवासी श्रीराम उर्फ रॉकी, घरेलू विवाद में घटिहटा निवासी राज गिरि, संजू देवी, ओमप्रकाश गिरि, पुनिता देवी का चालान किया गया। नेवारी गांव में हुए विवाद के मामले में लाल कुमार, मनीष कुमार, विनय कुमार, कैलाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। एसओ एसपी वर्मा ने बताया कि नेवारी ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र कश्यप से चारों विवाद कर रहे थे।