फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Class 8 student drowns in Thema River

Sonebhadra News: ठेमा नदी में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Class 8 student drowns in Thema River
फाइल फ़ोटो सुफियान
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ठेमा नदी में रविवार को डूबने से कक्षा आठवीं के छात्र सुफियान (12) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत पर परिजनों का विलाप सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी सफीउल्लाह का पुत्र सुफियान एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। रविवार को विद्यालय की एक शिक्षिका कुछ छात्र-छात्राओं को पिकनिक के लिए ठेमा नदी लेकर गई थीं। परिजनों के मुताबिक सुफियान को पिकनिक के लिए नहीं बुलाया गया था, लेकिन वह अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से उसी स्थान पर पहुंच गया। तीनों दोस्त नदी में नहाने लगे। बताया गया कि सुफियान को तैरना नहीं आता था, फिर भी वह गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ गए दो युवक भी पानी में उतरे लेकिन वे भी डूबने लगे। मौके पर मछली पकड़ रहे कुछ लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि सुफियान गहरे पानी में लापता हो गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। मां अपने बेटे के शव से लिपटकर उसे बार-बार उठाने का प्रयास करती रही। यह मार्मिक दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुफियान परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। सूचना पर दुद्धी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। परिजनों को समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed