फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SP Celebrates Constitution Monument Foundation Day; Seminar Held on Social Justice

Sonebhadra News: सपा ने मनाया संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस, सामाजिक न्याय पर हुई संगोष्ठी

Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP Celebrates Constitution Monument Foundation Day; Seminar Held on Social Justice
समाजवादी पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस पर संगोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने रविवार को जिला मुख्यालय पर आरक्षण दिवस को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि 26 जुलाई सामाजिक न्याय के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के संकल्प को राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने इसी दिन लागू कर आरक्षण व्यवस्था की शुरुआत की थी। बाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय की यह अवधारणा संविधान में जन अधिकार के रूप में स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि संविधान ही सामाजिक न्याय, समता और समान अवसरों की गारंटी देता है। संविधान सुरक्षित रहेगा तभी आरक्षण और लोकतांत्रिक अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। संविधान मानस्तंभ सामाजिक न्याय और पीडीए की विचारधारा का प्रतीक है। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था ने समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, विजय शंकर जायसवाल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, डॉ. केडी सिंह पटेल, रमेश कुमार बागी, सरदार पारब्रह्म सिंह, लल्लू भारती, अशोक पटेल, कृष कुमार बैसवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed