फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Condolences over the demise of BJP leader Jayaprakash Chaturvedi; crowds gather at the party office

Sonebhadra News: भाजपा नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक, पार्टी कार्यालय पर उमड़ी भीड़

Mon, 27 Jul 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Condolences over the demise of BJP leader Jayaprakash Chaturvedi; crowds gather at the party office
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व एमएलसी स्व.जयप्रकाश चतुर्वेदी का अंतिम दर्शन करते भाज
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी के शनिवार देर रात लखनऊ स्थित केजीएमयू में निधन हो जाने से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में गहरा दुख व्याप्त हो गया। मूल रूप से कोन क्षेत्र के चांचीकला गांव निवासी जयप्रकाश चतुर्वेदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा, जहां उन्होंने प्रचारक के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने लखनऊ व गोरखपुर में विभाग प्रचारक, विद्या भारती में प्रदेश संगठन मंत्री और भाजपा में ब्रज, काशी व अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जयप्रकाश चतुर्वेदी वर्ष 2004 से 2010 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2012 में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। उनके निधन पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जीत सिंह खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, डॉ. धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, मनोज सोनकर, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, रामबली मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने जयप्रकाश चतुर्वेदी के संगठन कौशल, सादगी और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया। सभी ने उनके निधन को भाजपा संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व एमएलसी स्व.जयप्रकाश चतुर्वेदी का अंतिम दर्शन करते भाज

रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व एमएलसी स्व.जयप्रकाश चतुर्वेदी का अंतिम दर्शन करते भाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed