फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Copper cables from a shovel machine recovered; four arrested.

Sonebhadra News: शावेल मशीन की कॉपर केबल बरामद, चार गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Copper cables from a shovel machine recovered; four arrested.
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल की दुद्धीचुआ खदान में संचालित विदेशी शावेल मशीन की कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के निवासी हैं और शक्तिनगर क्षेत्र में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कोयला खदान में चलने वाली इलेक्ट्रिक शावेल मशीन से उच्च क्षमता भार वहन करने वाले डंपरों में कोयला लोड किया जाता है। बीते दिनों 14 नंबर शावेल मशीन की केबल कटने का असर कोयला उत्पादन पर पड़ा था। कोल प्रबंधन की सूचना पर इस घटना को शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिले दिशा निर्देश के मुताबिक जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से गिरोह के सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से दो टुकड़ों में विभक्त की जा चुकी कीमती कॉपर केबल बरामद कर ली गई। चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक सदाशिव राय, रामबचन सिंह यादव, पंकज कुमार, दिनेश भारती, अमृतलाल की भूमिका रही। पकड़ में आए विशाल अगरिया निवासी गुड़बहरा थाना सरई सिंगरौली, शिवराज निवासी धुक्कड़ थाना कुशमी जिला सीधी, अरविंद कुमार साकेत निवासी सुगारी थाना माड़ा सिंगरौली और सीताराम निवासी सुहिरा थाना माड़ा सिंगरौली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed