फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deliberation on the quality of homeopathy and modern technology

Sonebhadra News: होम्योपैथी की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक पर मंथन

Wed, 01 Jul 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deliberation on the quality of homeopathy and modern technology
रॉबर्ट्सगंज ​स्थित एक होटल में डॉक्टर्स डे पर शामिलडडॉक्टर्स। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। डॉक्टर्स डे पर रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में बुधवार को वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने प्रतिभाग कर होम्योपैथी चिकित्सा की गुणवत्ता, आधुनिक उत्पादन तकनीक और बेहतर उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी रहे। वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध कच्चे माल, आधुनिक स्वचालित उत्पादन प्रणाली और सख्त गुणवत्ता जांच से तैयार दवाओं की गुणवत्ता हर बैच में समान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने भारतीय होम्योपैथी को विश्वस्तरीय गुणवत्ता के अनुरूप विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए और जटिल व दीर्घकालिक रोगों पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. अभिषेक देव पांडेय, डॉ. कुसुमाकर, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. अमित सहाय, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आनंद नारायण, डॉ. अंजनी द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed