सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dev Deepawali Millions of lamps lit on ghats of Gupt Kashi stunning heavenly scene Ganga Aarti performed

UP: देव दीपावली...गुप्त काशी के घाटों पर जले लाखों दीप, स्वर्ग जैसा नजारा देख हर कोई स्तब्ध; हुई गंगा आरती

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Nov 2025 10:59 PM IST
सार

Dev Diwali 2025: वाराणसी की तर्ज पर सोनभद्र के चोपन, दुद्धी, विंढमगंज सहित अन्य क्षेत्रों में गंगा आरती भी की गई। यह अद्भुत नजारा देखने लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग वीडियो और रील बनाते देखे गए।

विज्ञापन
Dev Deepawali Millions of lamps lit on ghats of Gupt Kashi stunning heavenly scene Ganga Aarti performed
दुद्धी के शिवाजी तालाब पर जले दीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को नदी-तालाब के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। रंग-बिरंगे झालरों और दीपों की सजावट मन मोह रही थी। ऐसा दृश्य था मानो देवों की दीपावली मनाने धरती पर सितारे भी उतर आए हों। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहा। 

Trending Videos


रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब पर मारवाड़ी युवा व महिला मंच और राणी सती दादी भक्त मंडल की ओर से देव दीपावली पर 5100 दीप जलाए गए। अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, सचिव शुभम अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष ऋतु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल, दीप्ति केडिया, सीमा केडिया, अनिता थर्ड, अंकिता केजरीवाल, खुशबू खेतान, पूनम खेतान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद के नेतृत्व में तालाब के चारो तरफ 10 हजार दीप जलाए गए। घाटों पर विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट की गई थी। ऋणमुक्तेश्वर महादेव पटना के प्रांगण में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीपदान किया। इस मौके पर संदीप मिश्रा, अमरनाथ चेरो, रामसेवक पाल, सिद्धनाथ चौबे, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद आदि मौजूद रहे। 

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

सोन नदी के तट पर हुए देव दीपावली महोत्सव में 11000 दीपों से मनमोहक सजावट की गई। राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, राजा सिंह, सुनील सिंह आदि की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम हुआ। वाराणसी से आए पुरोहितों ने सोन नदी की आरती की। घाट पर रंगोली से आकर्षक सजावट हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मोहक प्रस्तुति दी गई। 

जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम परिसर में स्थित सभी देवी देवताओं का भव्य श्रृंगार व मंदिर की सजावट की गई। 5100 दीपों से मंदिर परिसर, अजीर नदी के तट की सजावट की गई। साथ ही रिहंदेश्वर शिव मंदिर, बेड़ियां हनुमान मंदिर, दूदहिया माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई। 

पूजा समिति के लोगों ने की थी तैयारियां

सांस्कृतिक कमेटी के अतुल शर्मा, सुरेंद्र, अमित, युवक मंगल दल सेवकाडार व संघर्ष फ्रेंडस क्लब बखरिहवा ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल, आरके सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, डाॅ. ब्रह्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 

अनपरा नगर पंचायत के वार्ड 14 मालवीय नगर में अर्जुन छठ घाट कहुआनाला पर देव दीपावली मनाई गई। देव दीपावली पर्व पर समिति की तरफ से 11000 दीपक जलाए गए। अर्जुन छठ घाट सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राय ने बताया कि समिति की तरफ से 11000 दिया, बत्ती, 100 ली तिल तेल की व्यवस्था की गई थी। 

विंढमगंज के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा में सतत वाहिनी नदी के तट पर निर्मित छठ घाट व भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में देव दीपावली पर्व पर सन क्लब सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केशरी के नेतृत्व में 11000 दीपक जलाए गए। पूरा छठ घाट व खेल मैदान दीपों से जगमग हो उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed