फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DMF to transform dilapidated inter-colleges; preparations underway for building renovation.

Sonebhadra News: डीएमएफ से बदलेगी जर्जर इंटर कॉलेजों की तस्वीर, भवनों के जीर्णोद्धार की तैयारी

Sat, 08 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
DMF to transform dilapidated inter-colleges; preparations underway for building renovation.
जिले के अशासकीय इंटर कॉलेजों में वर्षों से जर्जर पड़े भवनों की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों के भवनों के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में जिले के 10 अशासकीय इंटर कॉलेजों को चिह्नित किया गया है। इन विद्यालयों में डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) मद से मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी क्रम में भारतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज को बड़ी राहत मिली है। विद्यालय में पांच नए शिक्षण कक्ष, एक कार्यालय कक्ष और शौचालय के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जनता इंटर कॉलेज परासी पांडेय, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर समेत अन्य जर्जर भवनों वाले विद्यालयों में मरम्मत और निर्माण कार्य के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए हैं। इसके अलावा जिला पुस्तकालय, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी की प्रयोगशाला और राजकीय इंटर कॉलेज ओबरा में भी आवश्यक निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि भारतीय इंटर कॉलेज विंढमगंज में निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। अन्य विद्यालयों के प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। बजट स्वीकृत होते ही कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed