फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Har Ghar Tiranga Campaign 2026 Vande Mataram Resounds at Girls Inter College

हर घर तिरंगा अभियान-2026: बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम्, छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Sat, 08 Aug 2026 04:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 04:51 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शनिवार को बालिका इंटर कॉलेज में वंदे मातरम् की गूंज के साथ छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रीय गीत गाया। 

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 Vande Mataram Resounds at Girls Inter College
घर तिरंगा अभियान-2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शनिवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वंदे मातरम् के तृतीय चरण के साथ हर घर तिरंगा अभियान-2026 को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान 9 से 15 अगस्त तक भौतिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। इस दौरान सभी ने राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वंदे मातरम् के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और डिजिटल माध्यम से भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed