फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Home Guard recruitment exam passed Candidates from MP using caste and income certificates from UP at sonbhadra

आरोप: यूपी के जाति और आय प्रमाणपत्र पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा पास हो गए एमपी के अभ्यर्थी, डीएम से शिकायत

Sat, 08 Aug 2026 10:25 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के अनुसूचित जाति के युवकों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एमपी के अभ्यर्थी यूपी के जाति और आय प्रमाणपत्र पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा पास हो गए।  

विज्ञापन
Home Guard recruitment exam passed Candidates from MP using caste and income certificates from UP at sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सिपाही भर्ती की तरह होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भी यूपी के जाति-निवास प्रमाण पत्र लगाकर मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के शामिल होने का मामला सामने आया है। जिले के अनुसूचित जाति के युवकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी से इस मामले में शिकायत की गई।

विज्ञापन


आरोप है कि गलत तरीके से निवास-जाति प्रमाणपत्र बनवाकर मध्य प्रदेश के 40 से 50 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास कर ली है। डीएम को 17 नामों की सूची भी सौंपी गई। एसपी से भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि होमगार्ड भर्ती के लिए 25 से 27 अप्रैल तक लिखित परीक्षा कराई गई थी। 
विज्ञापन


परीक्षा में मध्यप्रदेश के सिंगरौली, खासकर चितरंगी क्षेत्र के रहने वाले अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया। आरोप है कि वहां इस बिरादरी को अन्य पिछड़ा वर्ग का दर्जा हासिल है। यूपी में उन्हें अनुसूचित वर्ग में शामिल किया गया है। इसका फायदा उठाने के लिए वहां के अभ्यर्थियों ने सोनभद्र के निवास और जाति प्रमाण पत्र बनवा लिए। फिर अनुसूचित कोटे से परीक्षा में शामिल हो गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोले
प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी स्थिति आएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी। किसी भी दशा में भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। -चर्चित गौड़, जिलाधिकारी सोनभद्र 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed