फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dr. Syama Prasad placed the national interest above all else: Nandlal

डॉ. श्यामा प्रसाद ने देशहित को रखा सर्वोपरि : नंदलाल

Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Syama Prasad placed the national interest above all else: Nandlal
रॉबर्ट्सगंज भाजपा जिला कार्यालय में   जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर पुष्प
सोनभद्र। भाजपा के पुसौली स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी नेता और भारत की अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के नारे से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए। देशहित के मुद्दों पर समझौता न करते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और बाद में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, अजीत रावत, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, मंजू गिरि, प्रसन्न पटेल, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, आकाश जायसवाल, बलराम सोनी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, रामबली मौर्य, विपिन तिवारी, आशीष केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed