फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ED to probe financial network of cattle smuggling.

Sonebhadra News: पशु तस्करी का वित्तीय नेटवर्क खंगालेगी ईडी

Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
ED to probe financial network of cattle smuggling.
सोनभद्र। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम यूपी से पश्चिम बंगाल तक फैले पशु तस्करी के वित्तीय नेटवर्क की एक-एक कड़ी खंगालेगी। इसके लिए सोनभद्र पुलिस से अब तक की जानकारियां मांगी गई हैं। वहीं इस नेटवर्क के तार कहां तक फैले हैं और किन-किन से जुड़े हैं? इसकी छानबीन भी शुरू कर दी गई है। पिछले सप्ताह जिले की पुलिस ने पशु तस्करी के आर्थिक नेटवर्क का खुलासा किया था। दावा किया गया था कि महज 25 खातों के जरिये लगभग 100 करोड़ का लेन-देन सामने आया है। पश्चिम बंगाल से पकड़े गए रजा कुरैशी से पूछताछ में पता चला था कि इस लेन-देन में सीएससी खातों की अहम भूमिका है। यह लेन-देन पकड़ में न आए, इसके लिए पशु तस्करी के लिए अलग और रुपया निकासी के लिए अलग व्यक्तियों का इस्तेमाल किया जाता था। बैंक में नकद के रूप में जो रुपये जमा किए जाते थे, वह 49 हजार या 99 हजार करके डाले जाते थे ताकि इस पर वित्तीय लेन-देन की निगरानी करने वाली एजेंसियों की भी नजर न पड़ने पाए। मोटी रकम के लेन-देन के लिए बिहार के खुरमाबाद में संचालित चंदा ट्रेडर्स, फुरकान ट्रेडर्स के खातों का सहारा लिया जाता था। जांच में भभुआ के रहने वाले सीएससी संचालक संदीप सिंह की भी अहम भूमिका पाई गई थी। तस्करों से पूछताछ में पता चला था कि उसके खाते में रुपये जमा कर तस्करों के खाते में भिजवाए जाते थे। बताते हैं कि हवाला नेटवर्क की तरह पशु तस्करी के भी नेटवर्क संचालन की जानकारी मिलने पर मामले में ईडी की दिलचस्पी बढ़ गई है। प्रयागराज की टीम को नेटवर्क खंगालने की जिम्मेदारी देने की बात बताई जा रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ईडी किन तथ्यों की जांच करेगी और उसका क्या तरीका होगा, यह जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed