फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangster Act invoked against robbery accused; gang leader arrested.

Sonebhadra News: लूटकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, गैंग लीडर गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against robbery accused; gang leader arrested.
अनपरा। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर संजय यादव को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि 27 मार्च को अनपरा थाना क्षेत्र के जोगेंद्रा गांव में एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से करीब 63 हजार रुपये, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन और आवश्यक दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया गया था। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को पुलिस ने घेराबंदी कर घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव के पैर में गोली लगी थी, जबकि अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने अनपरा थाने में गैंगस्टर अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। वह फरार था। इसी क्रम में गैंग लीडर संजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed