फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emphasis on enhancing coordination with border districts

Sonebhadra News: सीमावर्ती जिलों से समन्वय बढ़ाने पर जोर

Wed, 01 Jul 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on enhancing coordination with border districts
चुर्क। पुलिस लाइन चुर्क के सभागार में बुधवार को सीओ दुद्धी वीपी साहनी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय और सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में जनपद पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय अभिसूचना इकाई, जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई तथा मिर्जापुर और चंदौली से आए अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नक्सली गतिविधियों की संभावनाओं को देखते हुए नियमित कॉम्बिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने, सीमावर्ती जनपदों के साथ सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। सीओ वीपी साहनी ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों से लगातार संवाद बनाए रखना, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की। गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार, जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप सिंह, स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप यादव, 48 आईआर के क्वार्टर मास्टर शशि कुमार सिंह सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed