{"_id":"6a4d05d009e22dbf6309d122","slug":"farmers-created-ruckus-in-sonbhadra-after-failing-to-get-dap-fertilizer-despite-waiting-for-three-hours-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद का संकट गहराया: सोनभद्र में तीन घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिला खाद तो फूटा गुस्सा, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद का संकट गहराया: सोनभद्र में तीन घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिला खाद तो फूटा गुस्सा, किसानों ने किया हंगामा
Tue, 07 Jul 2026 07:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:27 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में बभनी ब्लॉक के चैनपुर लैंपस पर सिर्फ 54 किसानों में डीएपी वितरण हुआ। इस दौरान तीन घंटे इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिला तो किसानों का गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के विकास खंड बभनी के चैनपुर लैंपस पर मंगलवार को डीएपी खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई घंटे इंतजार के बाद भी खाद न मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा करने लगे। स्थिति देख सिर्फ समिति के 54 सदस्यों को खाद देने के बाद वितरण बंद कर दिया गया। नाराज महिलाओं-पुरुषों ने वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बारिश के बाद किसान खरीफ फसलों की खेती में जुट गए हैं। इसके लिए उन्हें खाद की जरूरत है। मंगलवार को बड़ी संख्या में खाद लेने के लिए महिला-पुरुष समिति पर उमड़ गए। किसानों का आरोप है कि सहकारी समिति पर करीब 300 बोरी डीएपी उपलब्ध थी। 54 सदस्यों को खाद देने के बाद वितरण रोक दिया गया, जबकि करीब 115 बोरी डीएपी ही बांटी गई थी। इसके चलते बड़ी तादाद में महिला-पुरुष घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद बिना खाद लिए लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि समिति में अभी भी खाद उपलब्ध है, फिर भी उसका वितरण नहीं किया गया। ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद, बलिराम, लवकुश ने बताया कि पहले ही बारिश देर से हुई है। अब खाद वितरण में मनमानी से चुनौती बढ़ जाएगी। सुनीता देवी, चांदनी देवी का कहना था कि वह घर पर बच्चों को अकेला छोड़कर खाद लेने के लिए सुबह 10 बजे से ही आई थीं, मगर तीन घंटे खड़ा रहने के बाद खाद का वितरण बंद कर दिया गया। समिति के सचिव मनमानी कर रहे हैं। खाद नहीं मिला तो खेती पिछड़ जाएगी। नरेश, विनोद सहित अन्य किसानों ने पर्याप्त खाद उपलब्ध कराते हुए पारदर्शी और सुचारु वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
डीएपी खाद केवल उन्हीं किसानों को दी जाएगी, जिनकी फॉर्मर आईडी बनी है। इस संबंध में पहले से किसानों को जानकारी दी जा चुकी है। खाद की कमी नहीं है, लेकिन प्रक्रिया पूरा करना जरूरी है। -संतेश राय, एडीओ कोऑपरेटिव