फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Father and son sleeping in the courtyard bitten by a snake; both die

Sonebhadra News: आंगन में सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने डसा, दोनों की मौत

Thu, 25 Jun 2026 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Father and son sleeping in the courtyard bitten by a snake; both die
वैनी। मांची थाना क्षेत्र के चिचलिक गांव में जहरीले सांप ने आंगन में सो रहे पिता-पुत्र को डस लिया। इस घटना में 12 वर्षीय पुत्र रघुबीर की मौत हो गई। बाद में अस्पताल से झाड़फूंक के लिए गाजीपुर ले जाते समय उसके पिता मनोरथ बादी (50) की भी मौत हो गई। मनोरथ बादी बुधवार रात अपने पुत्र रघुबीर बादी के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। चीख सुनकर उनकी नींद खुली और उन्होंने सांप को भागते देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया। हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में चिकित्सकों ने जांच के बाद रघुबीर को मृत घोषित कर दिया। मनोरथ बादी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन झाड़फूंक के लिए गाजीपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मांची पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मांची एसओ विनोद यादव ने बताया कि चिचलिक में सर्पदंश की घटना हुई है। बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed