फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   FIR registered against two individuals, including a Kotak Mahindra Bank branch manager, for fraud

Sonebhadra News: कोटक महिंद्रा बैंक के शाखा प्रबंधक सहित दो पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Wed, 24 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals, including a Kotak Mahindra Bank branch manager, for fraud
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस रोड पर संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के शाखा प्रबंधक और बैंक के एक पुराने कर्मचारी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घोरावल कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की। घोरावल थाना क्षेत्र के कनेटी निवासी कल्लू का आरोप है कि उन्होंने अपने पुराने ट्रैक्टर को अग्रवाल ट्रैक्टर एजेंसी में एक्सचेंज कर नया ट्रैक्टर लिया था। इसके लिए उसने 5.09 लाख का फाइनेंस कोटक महिंद्रा ने किया था। एग्रीमेंट के मुताबिक इसकी किस्त हर माह बैंक को अदा करनी थी। बैंक में कार्यरत मिर्जापुर जिले के मदनपुर (गोपालपुर) निवासी शिवशंकर उपाध्याय का बैंक के कलेक्शन आफिसर बताकर परिचय कराया गया और कहा कि किश्त उन्हें ही अदा करने है। पीड़ित का दावा है कि वह हर माह समय पर किस्त अदा करता था। जुलाई 2024 में कुछ किश्तें बाकी रह गई तो शिवशंकर उनके घर पहुंचे और कहा कि उनकी बैंक प्रबंधक से बात हो गई। वह अवशेष रकम को एकमुश्त जमा कर दें तो उन्हें अदेय प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। उनकी बातों पर भरोसा करते हुए खेत बंधक रखकर 1.24 लाख जुलाई जमा कर दिया। सितंबर के पहले अदेय प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया गया। इसके लिए सात सितंबर 2024 को संपर्क किया तो नंबर स्वीच ऑफ आने लगा। बैंक जाकर पता किया तो उन्होंने कलेक्शन मैनेजर कृष्णा शुक्ला से बात करने के लिए कहा। उनसे मिलने पर उन्होंने बताया कि उनकी एकमुश्त वाली धनराशि बैंक में जमा नहीं है। शिवशंकर उपाध्याय नौकरी छोड़ चुके हैं। आरोप है कि नौकरी छोड़ने की सूचना क्यूं नहीं उपलब्ध कराई गई.. कहने पर ट्रैक्टर और घर को नीलाम कराने की धमकी दी जाने लगी। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह के मुताबिक मामले में न्यायालय के आधार पर शाखा प्रबंधक और संबंधित कलेक्शन आफिसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed