सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girls Dominate UP Board Results... Sindhu Tops High School, Akriti Tops Intermediate

Sonebhadra News: यूपी बोर्ड में बेटियां छाईं... हाईस्कूल में सिंधु और इंटर में आकृति बनीं टॉपर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girls Dominate UP Board Results... Sindhu Tops High School, Akriti Tops Intermediate
आकृति सिंह(90.6) टॉप टेन, इंटरगुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड के नतीजों में इस बार बेटियां छा गई हैं। हाईस्कूल और इंटर दोनों की श्रेष्ठता सूची में उनका एकतरफा दबदबा है। हाईस्कूल में जहां 9 बेटियों ने टॉप-10 की सूची में जगह बनाई है तो इंटर में उनकी संख्या दस रही। घोरावल के सोनांचल इंटर कॉलेज सिंधु सर्वाधिक 95.17 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल में टॉप किया तो चोपन के गुरुद्वारा इंटर कॉलेज की आकृति सिंह 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर में पहले स्थान पर रहीं। कई वर्षों बाद यह पहला मौका है, जब दोनों ही कक्षाओं में बेटियां टॉपर बनी हैं।
Trending Videos

बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर पंजीकरण कराने में जुटे रहे, ताकि परिणाम घोषित होते ही जानकारी उन तक शीघ्र पहुंचे। बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ, सभी अपना नंबर ढूंढने लगे। रिजल्ट देखकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। परिवार के बड़ाें का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने दोस्तों, सहपाठियों के साथ खुशी मनाई। हाईस्कूल की परीक्षा में सोनांचल इंटर कॉलेज की सिंधु ने 600 में कुल 571 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहीं खड़िया (शक्तिनगर) की अनुप्रिया कुशवाहा को 568 और तीसरे स्थान पर रहीं सोनांचल इंटर कॉलेज की ही खुशी को 566 अंक प्राप्त हुए। वहीं इंटर में गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन की आकृति सिंह ने 500 के पूर्णांक में 453 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया। दूसरे और तीसरे स्थान पर आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के हरिओम तिवारी को 451 और कुशन कन्नौजिया को 449 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फल विक्रेता के बेटे ने इंटर में भी टॉप-10 में बनाई जगह
चुर्क। जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क के छात्र मांशू कुमार ने इंटर की परीक्षा में भी जिले की टॉप-10 की सूची में जगह बनाई है। परीक्षा में 87.60 प्रतिशत अंकों के साथ वह नौवें स्थान पर हैं। वर्ष 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा में मांशू ने सर्वाधिक 96.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने थे। चुर्क के वार्ड नंबर एक निवासी मांशू के पिता महेश कुमार गुप्ता उरमौरा में फल की दुकान लगाते हैं। अभावों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई पर कभी कोई कमी नहीं आने दी। बेटा भी पिता की उम्मीदों के अनुरुप टॉपर बनकर सफलता की राह पर आगे बढ़ रहा है। पिछले दिनों घोषित जेईई के परिणाम में भी उन्हें सफलता मिली है। मांशू ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता महेश, मां सपना देवी, बड़े भाई व शिक्षकों को दिया। मांशू का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है।
----
स्कूल से लौटकर हर रोज रिवीजन करती थीं सिंधु
घोरावल। हाईस्कूल की परीक्षा में जिला की श्रेष्ठता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिंधु बैस के पिता शंकर प्रसाद घोरावल तहसील क्षेत्र के कोरट गांव के निवासी हैं। वह कंपोजिट विद्यालय गुरुवल में सहायक अध्यापक हैं। पत्नी सावित्री देवी गृहिणी हैं। सिंधु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई से कभी भी परहेज नहीं किया। स्कूल से लौटने के बाद वह उस पाठ काे दोहराती थीं, जिससे किसी तरह की दुविधा नहीं रहती थी। हर रोज 4-5 घंटे की पढ़ाई का फायदा रहा कि परीक्षा के दिनों में तैयारी को लेकर कोई तनाव नहीं आया। डॉक्टर बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहीं सिंधू ने बताया कि आज के परिवेश में बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करना बेहद जरूरी है। बेटियां मेहनत से पढ़ाई करके समाज में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

पायलट बनकर आसमान में उड़ना चाहती हैं आकृति
चोपन। इंटर की टॉपर आकृति सिंह का लक्ष्य पायलट बनना है। वह आसमान में ऊंची उड़ान भरने की ख्वाहिश रखती हैं। गुरुद्वारा इंटर कॉलेज की छात्रा आकृति के पिता अजय सिंह इलेक्टि्रशियन हैं। वह मोटर बाइडिंग का काम करते हैं। चोपन में उनकी दुकान हैं। माता अंजू देवी गृहणी हैं। बड़ा भाई बीएचयू से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। आकृति ने बताया कि वह प्रतिदिन 6-7 घंटे खुद से पढ़ती थी। जरूरत के अनुसार ऑनलाइन कोचिंग की मदद ली। अपने लक्ष्य को पाने के लिए वह एनडीए की तैयारी कर रही हैं। आकृति का कहना है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें बस प्रोत्साहन की जरूरत है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर का परिणाम अच्छा रहा है। सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से जिले का रिजल्ट सुधरा है। छात्र-छात्राओं के मेहनत और लगन का परिणाम उनके रिजल्ट में दिख रहा है। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। जिनके नंबर कम रह या वह असफल हुए, वे मायूस न हों। आगे और मेहनत से पढ़ाई करें। -जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।

आकृति सिंह(90.6) टॉप टेन, इंटरगुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन

आकृति सिंह(90.6) टॉप टेन, इंटरगुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed