सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   For the first time in the state, a power demand of 27,694 MW was recorded during peak hours on a Sunday night in April.

Sonebhadra News: प्रदेश में पहली बार अप्रैल में रविवार की रात पीक ऑवर में बिजली की मांग 27694 मेगावाट दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the state, a power demand of 27,694 MW was recorded during peak hours on a Sunday night in April.
विज्ञापन
सोनभद्र। अप्रैल में तपिश की मार ने तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा दिया है। वहीं बिजली की खपत ने भी महज पांच दिन पूर्व बनाए गए रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए अप्रैल में अब तक दर्ज हुए बिजली खपत के सारे रिकाॅर्ड तोड़ डाले। रविवार की रात पीक ऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 27694 मेगावाट दर्ज की गई। यह पहली बार है जब अप्रैल में प्रदेश में बिजली की मांग इस स्तर पर पहुंची है। महज 15 दिन में न्यूनतम बिजली खपत के आंकड़े में भी 13 हजार मेगावाट से अधिक की बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ाई है। हालात संभालने के लिए सिस्टम कंट्रोल को महंगी बिजली का सहारा लेना पड़ रहा है। पीक ऑवर में कटौती भी बढ़ी है।
Trending Videos

यूपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के आंकड़े बताते हैं कि एक अप्रैल को बिजली की अधिकतम खपत 23282 मेगावाट दर्ज की गई थी। आठ अप्रैल को यह घटकर 19018 मेगावाट पर आ गई थी लेकिन पिछले एक सप्ताह से बिजली की अधिकतम मांग 27 हजार मेगावाट के इर्द-गिर्द बनी हुई है। 21 अप्रैल को दर्ज हुई 27272 मेगावाट की खपत ने पिछले साल के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया था। महज पांच दिन बाद रविवार की रात इस रिकार्ड को भी तोड़ते हुए बिजली की मांग 27694 मेगावाट पर पहुंच गई। लगातार बढ़ रही खपत को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि 30 अप्रैल तक मांग 28 हजार मेगावाट को छू सकती है। ऐसा हुआ तो यूपी में अप्रैल में ही बिजली की खपत का आंकड़ा कई राज्यों की गर्मी के सीजन में अधिकतम खपत के भी रिकार्ड को पीछे छोड़ देगा। उधर, सोमवार को पारे में तो गिरावट दर्ज की गई लेकिन तपिश के साथ ही उमस के चलते बिजली की मांग में दिन में भी 25 से 26 हजार मेगावाट के बीच बनी रही। समाचार दिए जाने तक अनपरा ए परियोजना से 505, अनपरा बी परियोजना से 851, अनपरा सी से 1157, अनपरा डी से 938, ओबरा बी से 425, ओबरा सी 935 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed