फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government land along the highway cleared; structures removed using bulldozers

Sonebhadra News: खाली कराई गई हाईवे किनारे सरकारी जमीन, बुलडोजर से हटाया निर्माण

Wed, 24 Jun 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government land along the highway cleared; structures removed using bulldozers
लसड़ा में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम तो लोग खुद से भी हटाने लगे अतिक्रमण। - जागरूक पाठक
सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के लसड़ा में राॅबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग किनारे की जमीनों पर गलत तरीके से किए गए पट्टों के निरस्त करने की कार्रवाई के बाद मंगलवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। बुलडोजर चलाकर निर्माण ढहाए गए। मड़हे-गुमटियाें को अतिक्रमण करने वालों ने खुद ही हटा लिया। लसड़ा में पहले से अच्छी-खासी जमीन रखने वाले परिवार के तीन व्यक्तियों के साथ ग्राम पंचायत सदस्य को पट्टा आवंटित किए जाने का मसला खूब सुर्खियों में था। पिछले दिनों डीएम चर्चित गौड़ के न्यायालय में इसकी सुनवाई करते हुए पट्टा निरस्त कर दिया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम अश्वनी कुमार से मिलकर पट्टा वाली जमीन और आस-पास की सरकारी जमीनों व पटरियों पर अतिक्रमण की शिकायत की। कुछ लोगों पर अस्थाई निर्माण की आड़ में स्थाई निर्माण की कोशिश का भी आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार मनोज मिश्रा की अगुवाई में टीम गठित करते हुए कानूनगो अवधेश तिवारी और संबंधित लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। टिन शेष लगाकर अंदर दिवार खड़ी कर जमाए गए कब्जों को बुलडोजर के सहारे हटाया गया। वहीं बुलडोजर पहुंचने के साथ ही मड़हा व गुमटी वालों ने उसे खुद ब खुद हटाना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार मनोज मिश्रा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वहीं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने मामले में जिम्मेदार राजस्व कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। कहा कि जिन्होंने सरकारी जमीन को हड़पने के षडयंत्र में अहम भूमिका निभाई, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed