पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Half an hour of rain turns road into a pond; claims regarding drainage exposed

Sonebhadra News: आधे घंटे की बारिश से सड़क बनी तालाब, जलनिकासी के दावों की खुली पोल

Tue, 07 Jul 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain turns road into a pond; claims regarding drainage exposed
बोलती तस्वीरमानसून की शुरुआती बरसात में पटवध चोपन मुख्य राजमार्ग पर जमा बारिश का पानी। संवाद
सोनभद्र। सोनांचल में सोमवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह से धूप और बादलों की आंखमिचौली के बीच वातावरण में 95 प्रतिशत तक नमी रहने से लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश और शाम को हुई झमाझम वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। रविवार रात से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। सोमवार सुबह भी बादलों और धूप के बीच मौसम बना रहा। दोपहर तक नमी अधिक होने के कारण उमस बनी रही, लेकिन 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और रॉबर्ट्सगंज सहित जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। शाम करीब पांच बजे हुई तेज बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। पिछले तीन दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की नर्सरी तैयार होने के बाद अब रोपाई का काम तेजी पकड़ने की उम्मीद है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने से सिंचाई की चिंता भी काफी हद तक कम हो गई है। करमा विकासखंड के केकराही, कसया कला, कसया खुर्द, भगौती, पापी, करकी, भदोही, खैराही और भारुहा समेत कई गांवों में सोमवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दोपहर बाद तेज बारिश में बदल गई। बारिश होते ही किसान खेती-किसानी के काम में जुट गए। किसान रामजी सिंह ने बताया कि अब पर्याप्त बारिश होने से धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू किया जाएगा, जिससे अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed