पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers staged a protest over the incomplete construction of the Mudisemar culvert.

Sonebhadra News: मुड़ीसेमर पुलिया का निर्माण अधूरा होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest over the incomplete construction of the Mudisemar culvert.
रेणुसागर। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ मुड़ीसेमर में निर्माणाधीन पुलिया का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का निर्माण अधूरा होने की वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया है। सूरज भारती, राजेश और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुड़ीसेमर और ममुआर के हजारों लोग इससे प्रभावित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बरसात के मौसम में शहर से आवागमन बाधित हो जाएगा। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द पुलिया निर्माण पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने कहा कि पुलिया का निर्माण कर रहे संविदाकार के विरुद्ध जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन दिया कि पुलिया का निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed