फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal activities are being carried out using your Aadhaar card... pay 23 lakh

Sonebhadra News: तुम्हारे आधार कार्ड से हो रहा अवैध काम...23 लाख दे दो

Wed, 29 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal activities are being carried out using your Aadhaar card... pay 23 lakh
अनपरा। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर जालसाजों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी से 23 लाख रुपये ठग लिए। आधार कार्ड का दुरुपयोग बताते हुए ठगों ने उन्हें डराते हुए रकम ट्रांसफर कराई थी। शिकायत पर तुरंत सक्रिय हुई पुलिस के प्रयासों से ठगी गई रकम में से 4.70 लाख रुपये वापस हुए हैं। अनपरा निवासी सलीम ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 27 मार्च को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका आधार कार्ड कई अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है और बेंगलुरु पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचाने का झांसा देकर पीड़ित से इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के विभिन्न खातों में कुल 23 लाख रुपये जमा करा लिए। अनपरा कोतवाली प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित बैंक खातों को सील कर जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिये संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया और संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर ई-मेल व नोडल पत्राचार के माध्यम से धनराशि को होल्ड और फ्रीज कराया। नियमानुसार कार्रवाई के बाद ठगी गई रकम में से 4.70 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed