फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborer returning home dies in road accident.

Sonebhadra News: घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Laborer returning home dies in road accident.
शाहगंज क्षेत्र के मृतक- प्रेम (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
शाहगंज। रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर कैथी गांव के पास सड़क हादसे में प्रेम (36) की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था और मंगलवार की शाम रॉबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाहगंज थानाक्षेत्र के बेलडांड गांव निवासी प्रेम मजदूरी करता था। इसी सिलसिले में वह मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज गया था। देर शाम काम खत्म करने के बाद टेंपो में सवार होकर घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे उसे कैथी के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हाल में पाया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि सड़क पर गिरकर घायल होने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed