{"_id":"6a5a6c84944dbe67470014c9","slug":"lightning-struck-the-house-walls-cracked-and-several-items-were-burnt-by-fire-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-149909-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मकान पर गिरी बिजली, फटीं दीवारें, आग से जले कई सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मकान पर गिरी बिजली, फटीं दीवारें, आग से जले कई सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी थाने के पीछे शुक्रवार शाम करीब चार बजे बारिश के दौरान एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से दीवारों में दरारें पड़ गईं। घर के भीतर आग लगने से रखे कई सामान जल गए।
हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने बचाव के लिए तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) यंत्र लगाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश हो रही थी और परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। इसी दौरान बभनी थाने के ठीक पीछे स्थित छोटे विश्वकर्मा के मकान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से घर की कई दीवारों में दरारें पड़ गईं और अंदर रखे सामान में आग लग गई।
विज्ञापन
परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल प्रयास कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। संयोगवश परिवार का कोई भी सदस्य बिजली की चपेट में नहीं आया। हालांकि मकान को काफी नुकसान पहुंचा है और कई दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।