{"_id":"6a5a72b1524fc861950e22eb","slug":"video-minor-dispute-in-sonbhadra-led-to-violence-injured-were-beaten-up-in-hospital-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में मामूली विवाद में मारपीट, घायलों को अस्पताल में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में मामूली विवाद में मारपीट, घायलों को अस्पताल में घुसकर पीटा
सुभाष गुप्ता
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:51 PM IST
Link Copied
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा में मेड़ बांधने के विवाद में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले मौके पर मारपीट की। फिर घायलों को ढूंढते हुए सीएचसी मधुपुर पहुंच गए। वहां सीएचसी के अंदर लात-घूसों से जमकर पिटाई की। बचाव में आए सीएचसी प्रभारी सहित कर्मचारियों के साथ भी मारपीट का आरोप है। मरीजों व इलाज का विवरण दर्ज करने के लिए रखे रजिस्टर फाड़ दिए गए। अस्पताल की सेवाएं भी देर तक प्रभावित रहीं। सूचना पर सुकृत, हिंदुआरी पुलिस चौकी के साथ ही राॅबर्ट्सगंज कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। मामले में नौ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। 10-15 अज्ञात की भी तलाश सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।