सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mother-in-law, Father-in-law, and Wife Arrested in Case of Youth's Murder at In-laws' Home

Sonebhadra News: ससुराल में युवक की हत्या के मामले में सास-ससुर और पत्नी हुए गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law, Father-in-law, and Wife Arrested in Case of Youth's Murder at In-laws' Home
रायपुर थाना में हत्या के अ​भियुक्त। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
वैनी/खलियारी (सोनभद्र)। पत्नी की विदाई कराने ससुराल आए सुनील पासवान (35) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सोमवार को नामजद आरोपी पत्नी जनती देवी, सास फुलवंती, ससुर दशरथ पासवान और साले राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

चौथे आरोपी साले की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है। बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना अंतर्गत गड़के गांव निवासी सुनील की शादी रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव के परसवनिया टोला में हुई। किसी बात से नाराज होकर पत्नी जनती देवी सात माह पहले मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही उसकी विदाई नहीं की जा रही थी। रविवार को पत्नी की विदाई कराने सुनील ससुराल आया था। भाई सत्येंद्र पासवान ने बताया कि बातचीत के दौरान ही विवाद करते हुए ससुराल वालों ने सुनील पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो उसे भी मारने का प्रयास किया गया। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह सुनील को बचाया गया। गंभीर हाल में सुनील को वैनी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भाई सत्येंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सुनील की पत्नी जनती देवी, सास फुलवंती, ससुर दशरथ पासवान और साले राजू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर उदयभान राव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। सोमवार की सुबह पुलिस टीम ने दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से जनती, फुलवंती और दशरथ पासवान को गिरफ्तार किया।
तीनों कहीं भागने की फिराक में थे और वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। चौथे आरोपी राजू की तलाश की जा रही है।
जल्द ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed