फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Mothers sensitized on World Breastfeeding Day

Sonebhadra News: विश्व स्तनपान दिवस पर माताओं को किया जागरूक

Sat, 01 Aug 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mothers sensitized on World Breastfeeding Day
विश्व स्तनपान दिवस पर महिलाओं को जागरूक करती सोनभद्र विकास समिति की टीम।स्रोत स्वयं
सोनभद्र। विश्व स्तनपान दिवस पर शुक्रवार को सोनभद्र विकास समिति और क्राई संस्था के सहयोग से जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज, चतरा, नगवा और घोरावल ब्लॉक के गांवों में स्तनपान के प्रति माताओं को जागरूक किया गया। मुख्य कार्यक्रम सिलहटा, अमौली, हर्दिहवा, शिवपुर, नंदना और महुअरिया द्वितीय गांव में आयोजित हुए, जहां 49 धात्री माताओं और 88 गर्भवती महिलाओं सहित कुल 137 महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, राज्य पोषण मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा पंचायती राज विभाग का सहयोग रहा। संस्था के सचिव राजेश चौबे ने कहा कि मां का पहला गाढ़ा पीला दूध (कोलोस्ट्रम) शिशु के लिए पहली वैक्सीन के समान है। जन्म के पहले घंटे में नवजात को इसे अवश्य पिलाया जाना चाहिए। संस्था की काउंसलर साधना सिंह, एएनएम पूर्णिमा, सविता, आशा कार्यकर्ता विमला, कौशल्या, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केवला, सती अनुसूइया, रीमा, रेखा, सुनीता, रीना शर्मा सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed