सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   'Nation First' is the BJP's core mantra: Anil

राष्ट्र प्रथम ही है भाजपा का मूल मंत्र : अनिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Nation First' is the BJP's core mantra: Anil
मधुपुर मंडल में स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा लगाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा ने सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला कार्यालय सहित सभी बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। पार्टी कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
Trending Videos

इससे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अपील की गई। भाजपा जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंदलाल व संचालन जिला महामंत्री संयोजक संतोष शुक्ला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने जनसंघ के कार्यकर्ता पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश पांडेय, शीतला सिंह, कुंदन दास नान्हू, कृष्णा तिवारी, नागेश्वर मौर्या, कैलाश त्रिपाठी को सम्मानित किया।
उधर, रानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय मधुपुर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष राॅबर्ट्सगंज सुरेश शुक्ला, ग्राम प्रधान मधुपुर प्रवीण पटेल रहे।
अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरसिंह पटेल व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed