फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Naughar-Vijaygarh border road dispute resolved after 22 years.

Sonebhadra News: 22 साल बाद सुलझा नौगढ़-विजयगढ़ सीमा का सड़क विवाद

Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Naughar-Vijaygarh border road dispute resolved after 22 years.
नौगढ़-विजयगढ़ की सीमा पर विवाद सुलझने के बाद किया गया रास्ते का निर्माण। - जागरूक पाठक - फोटो : samvad
सोनभद्र और चंदौली जिले की सीमा पर नौगढ़-विजयगढ़ मार्ग का 22 वर्ष पुराना विवाद आखिरकार सुलझ गया। एक परिवार के विरोध के कारण दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा था। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार की पहल और करीब 15 दिन की लगातार कोशिशों के बाद विवाद का समाधान हो गया। इसके बाद क्रिटिकल गैप योजना से अधूरे पड़े लगभग 50 मीटर मार्ग का निर्माण भी पूरा करा दिया गया। इससे करीब 10 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। नगवां क्षेत्र के मझुई गांव से होकर गुजरने वाले इस मार्ग का निर्माण वर्ष 2004 से विवाद में फंसा था। कई बार प्रशासनिक स्तर पर समाधान का प्रयास हुआ, लेकिन हर बार मामला किसी न किसी कारण से अटक गया। वर्ष 2022 और 2023 में तत्कालीन नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की टीम ने पैमाइश कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया था। उस समय भी संबंधित स्थल के सरकारी भूमि पर होने की पुष्टि हुई, लेकिन एक परिवार के विरोध के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

बाद में क्षेत्र पंचायत ने क्रिटिकल गैप योजना के तहत सड़क निर्माण का ठेका दिया। निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचने के बाद भी कार्य दोबारा रुकवा दिया गया। 29 जून को ठेकेदार ने एसडीएम सदर से शिकायत की। इसके बाद एसडीएम ने राजस्व अभिलेखों की जांच कराई और पूर्व की पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर स्थल को सरकारी भूमि पाया। उन्होंने रायपुर थाना पुलिस के सहयोग से मौके का निरीक्षण किया और संबंधित परिवार से वार्ता की। लगातार 15 दिन के प्रयासों के बाद सहमति बनी और सड़क का शेष निर्माण पूरा करा दिया गया।
विज्ञापन


कई गांवों को मिलेगी राहत
मार्ग बनने से नगवां ब्लॉक के मझुई, सिकरपुर, साड़सोत, बनबहुआर और झड़पी-झडंपा गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही बिहार सीमा से लगे क्षेत्र के लोगों के लिए चंदौली के चकरघट्टा और नौगढ़ तक पहुंचना आसान होगा। यह मार्ग दोनों जिलों के बीच आवागमन का एक सुविधाजनक और शॉर्टकट विकल्प भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सिर्फ एक परिवार के विरोध के कारण यह मामला 22 वर्षों से लंबित था। पहले भी कई बार समाधान का प्रयास हुआ, लेकिन तकनीकी कारणों से सफलता नहीं मिल सकी। इस बार विभागीय स्तर पर अभिलेखों की जांच के साथ संबंधित परिवार से लगातार वार्ता की गई। उन्हें सड़क निर्माण से होने वाले लाभ और भूमि की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया। करीब 15 दिन की मशक्कत के बाद विवाद का समाधान हो गया। — अश्वनी कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article