फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest demanding the protection of water, forests, and land.

Sonebhadra News: जल, जंगल और जमीन बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding the protection of water, forests, and land.
कोन ब्लॉक की चकरिया ग्राम पंचायत में बुधवार को पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान के तहत जल, जंगल और जमीन बचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार को आदिवासियों को विस्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका कहना था कि औद्योगिक संयंत्र ऐसे स्थानों पर स्थापित किए जाएं, जहां न लोगों का विस्थापन हो और न ही पेड़ों की कटाई करनी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकारों का दायित्व लोगों को बसाना है, न कि उनका उत्पीड़न करना। अभियान के जिला संयोजक रामसूरत सिंह खरवार ने जंगलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र के औषधीय वन क्षेत्र को किसी भी कीमत पर नष्ट नहीं होने दिया जाएगा।कार्यक्रम में राजू पासवान, जोगेंद्र यादव, राम बहाल खरवार, बिंदु अगरिया, गुलाब चेरो, मुनिया खरवार, प्रमिला खरवार, शत्रुघ्न बिंद, आकाश चौहान, दिनेश चेरो और सुरेश मौर्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed