फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Players from 10 districts will show their skills in badminton and table tennis

Sonebhadra News: बैडमिंटन और टेबल टेनिस में 10 जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sat, 11 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Players from 10 districts will show their skills in badminton and table tennis
चुर्क पुलिस लाइन में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।स्रोत पुलिस
पुलिस लाइन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की वाराणसी जोन स्तरीय 43वीं अंतर जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी अभिषेक वर्मा ने किया। प्रतियोगिता 12 जुलाई तक चलेगी। इसमें वाराणसी जोन के 10 जनपदों के पुलिस खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ और वाराणसी की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन के अवसर पर एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस बल में शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed