सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Policewoman wife in-laws hold constable hostage in room three hours beat him FIR lodged against five people

UP: पुलिसकर्मी पत्नी, सास-ससुर ने सिपाही को तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर पीटा; पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Sonbhadra Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में सिपाही पीयूष कुमार को पत्नी व ससुराल पक्ष ने कमरे में तीन घंटे बंधक बनाकर पीटने का आरोप है। डायल 112 पर सूचना के बाद पीआरवी टीम ने उसे छुड़ाया। मोबाइल भी तोड़ा गया। पुलिस ने पत्नी आराधना समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Policewoman wife in-laws hold constable hostage in room three hours beat him FIR lodged against five people
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: सोनभद्र के राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही पीयूष कुमार की तीन घंटे तक उसी के कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी पत्नी और सास-ससुर सहित अन्य ने पीटा है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी की टीम पहुंची तब पीड़ित उनके चंगुल से मुक्त हो पाया। मामले में सिपाही की पत्नी आराधना, गाजीपुर के करीमुद्दीपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी निवासी ससुर जैनू राम, सास उषा देवी, साले अमृतलाल और साढ़ू अवधेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Trending Videos


पीयूष कुमार और उसकी पत्नी आराधना दोनों राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में तैनात हैं। पीयूष ने तहरीर में पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की रात चौकी प्रभारी ने आईजीआरएस की आख्या लगाने के लिए बुलाया था। पत्नी ने मना करते हुए शंका जताई कि उसका किसी दूसरे से संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि पत्नी ने उसे दांत से काट लिया और फोन कर अपने मायके वालों से शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

साथ ही तलाक के लिए दबाव बनाया। 23 अप्रैल की रात वह अपने कमरे में सोया था। रात दो बजे के करीब उसकी पत्नी आराधना, गाजीपुर के करीमुद्दीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमसड़ी निवासी ससुर जैनू राम, सास उषा देवी, साले अमृतलाल और साढ़ू अवधेश आए। आरोप है कि उसका दरवाजा खुलवाकर उसकी पिटाई की गई। मोबाइल फोन को ईंट से तोड़ दिया गया।

तहरीर में दावा किया गया है कि रात दो बजे उसका कमरे में अंदर से ताला बंद कर दिया गया और सुबह पांच तक उसकी लगातार पिटाई की गई। यह सिलसिला तब तक चला, जब तक कि पीआरवी नहीं पहुंच गई। इससे पहले भी पिटाई की गई थी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed