सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prayed to Bajrangbali for deliverance from troubles.

Sonebhadra News: बजरंगबली से की संकटों से मुक्ति की कामना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Prayed to Bajrangbali for deliverance from troubles.
विज्ञापन
सोनभद्र। जेष्ठ माह के सातवे बड़े मंगलवार के अवसर पर बजरंगबली के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संकटों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना की। रॉबर्ट्सगंज स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर आयोजक रामजी मोदनवाल, शानू मोदनवाल, सचिन कुमार, कृष्णा,माया देवी, पूनम देवी, चंदा देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed