फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prime accused in girlfriend's murder arrested

Sonebhadra News: प्रेमिका की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Prime accused in girlfriend's murder arrested
दुद्धी। बीजपुर थानाक्षेत्र में 30 मई को मोटकी पहाड़ी पर महिला के कंकाल मिलने के मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी लाले पनिका को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सीओ राजेश कुमार राय ने महिला थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी लाला भैया उर्फ लाले पनिका को बकरिहवां मार्ग पर चेतवा मोड़ से करीब 300 मीटर पहले सुबह 8:49 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने एक मित्र विनोद के साथ गुजरात में मजदूरी करने जाया करता था। इसी दौरान उसका मित्र के घर आना-जाना बढ़ गया और मित्र की पत्नी पार्वती से उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए। महिला को तीन बच्चे हैं। जांच में सामने आया कि महिला आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान था। सीओ ने बताया कि घटना के दिन आरोपी लाला भैया उर्फ लाले और उसके सहयोगी सुरेश महिला को बाइक से मोटकी पहाड़ी ले गए। वहां दोनों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से पत्थर से सिर कूचकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 30 मई को महिला का कंकाल बरामद हुआ था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर 19 जून को प्राथमिकी दर्ज करते हुए सह आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को एसओ राजेश कुमार सिंह की टीम ने मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed