फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain makes the weather pleasant; night temperature drops by 1.8 degrees.

Sonebhadra News: बारिश से मौसम सुहाना, रात के तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट

Wed, 29 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rain makes the weather pleasant; night temperature drops by 1.8 degrees.
सोनभद्र। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अगले दिन सोमवार को अधिकतम तापमान घटकर 33.0 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री पर पहुंचने से रात अपेक्षाकृत ठंडी रही। मंगलवार की दोपहर में रॉबर्ट्सगंज नगर के पूर्व हिस्से में बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से तापमान में विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed